Who has been named CEO of the year 2025 by TIME Magazine
YouTube CEO Neal Mohan बनें Time CEO Of The Year 2025 क्योंकि उन्होंने YouTube को सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल इकोनॉमी में बदल दिया।
TIME मैगज़ीन ने Neal Mohan को इसलिए चुना क्योंकि उनके नेतृत्व में YouTube ने creators, advertisers और viewers तीनों के लिए balance बनाया। यही बात उन्हें बाकी TIME Magazine CEO of the year 2025 की दौड़ में सबसे आगे ले गई। Neal Mohan की सबसे बड़ी ताकत यह रही कि उन्होंने platform growth के साथ responsibility को भी बराबर रखा।यही संतुलन TIME को पसंद आया।
Neal Mohan का जन्म अमेरिका के Lafayette, Indiana में हुआ था, लेकिन उनका बचपन अमेरिका में ही नहीं रहा। 1985 में, जब वो 12 वर्ष के थे, उनके परिवार ने उनके साथ भारत के लखनऊ शहर में कुछ समय बिताया। वहीं उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई की, और हिन्दी, संस्कृत की पढ़ाई भी की। संस्कृत की व्याकरणात्मक संरचना को उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की तरह ही पाया जो उनके लिए आगे चलकर टेक्निकल सोच का आधार बना।
इसके बाद उन्होंने अमेरिका लौट कर Stanford University से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। आगे 2005 में उन्होंने Stanford से MBA भी प्राप्त किया जहाँ उन्हें “Arjay Miller Scholar” का खिताब मिला, जो सिर्फ शीर्ष 10% छात्रों को मिलता है।

Google के ad business को नए मुकाम तक पहुंचाया।
Neal Mohan की शुरुआत एक टेक कंसल्टेंट के रूप में हुई। बाद में उन्होंने डिजिटल विज्ञापन (digital advertising) की दुनिया में कदम रखा।पहले NetGravity, फिर DoubleClick के माध्यम से। इसके बाद 2008 में वो Google से जुड़े, जहाँ उन्होंने डीस्प्ले और वीडियो एड्स को संभाला।
2015 में उन्होंने YouTube में शामिल होकर Chief Product Officer (CPO) का दायित्व संभाला मतलब YouTube के कई प्रमुख फीचर्स, यूजर एक्सपीरियंस, और मॉडरेशन पॉलिसी इसी दौर में उनकी देखरेख में आए।
फिर 2023 में, जब पहले CEO Susan Wojcicki ने इस्तीफा दिया, Neal Mohan को YouTube का CEO बनाया गया।
एक CEO जिसने दुनिया की “कंटेंट डायट” तय की
TIME मैगज़ीन की व्याख्या बड़ी दिलचस्प है “YouTube provides the soil, and everyone comes and plants whatever nourishing or noxious plants they care to.” अर्थात YouTube एक मिट्टी है; और जिस कंटेंट को लोग उगाते हैं, वो पूरी दुनिया का मीडिया-डाइट तय करता है।
Neal Mohan अपने एप्रोच में शांत, विचारशील, और सहज-स्वभाव के हैं। TIME ने उन पर सिर्फ CEO नहीं, बल्कि “पायलट ऑफ द वर्ल्ड की सबसे पावरफुल डिस्ट्रैक्शन मशीन” होने का तमगा रखा है। एक ऐसा प्लेटफार्म जो हर रोज़ अरबों लोगों की लाइफस्टाइल, मनोरंजन और सूचना का हिस्सा बन चुका है।
उनका उद्देश्य साफ है YouTube को एक ऐसी दुनिया-व्यापी स्टेज बनाना, जहाँ हर आवाज़ सुनी जाए। चाहे वो हॉबी हो, शिक्षा हो, मनोरंजन हो या चर्चा YouTube उसका हिस्सा हो।
TIME CEO of the Year 2025: यह अवॉर्ड क्यों खास है?
TIME Magazine का CEO of the Year अवॉर्ड सिर्फ revenue नहीं देखता बल्कि Social impact भी देखता है।
TIME किन बातों पर ध्यान देता है?
- Global influence
- Leadership under pressure
- Long-term vision
- Cultural impact
Neal Mohan इन चारों कसौटियों पर खरे उतरे।
YouTube में Neal Mohan ने क्या बदला?
1. Creator Economy को स्थिर बनाया
क्रिएटर्स के लिए predictable income मॉडल बनाया गया, जिससे छोटे creators भी sustainable growth देख पाए।
2. AI को tool बनाया, खतरा नहीं
AI features लॉन्च हुए, लेकिन human creativity को replace नहीं किया गया।
3. कंटेंट मॉडरेशन को साफ किया
पॉलिसी language आसान हुई, जिससे creators को rules समझ आए।
4. Ads और Users में बैलेंस
Ads बढ़े, लेकिन user experience खराब नहीं हुआ।
Neal Mohan ने YouTube की diversity को समझा और approach को long term trust बनाया।
Neal Mohan की कहानी इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक टेक इंजीनियर, भारतीय मूल का व्यक्ति, वैश्विक प्लेटफार्म की बागडोर सँभालकर दुनिया को नई दिशा दे सकता है। उनकी सफलता सिर्फ उनके लिए नहीं उन लाखों क्रिएटर, दर्शक, और युवा चाहने वालों के लिए प्रेरणा है, जो सोचते हैं कि अगर मेहनत, संस्कार और विजन हो तो कोई भी ऊँचाई हासिल की जा सकती है।
FAQ
Share:-
Also Read:-



